SSC GD 2026: GK/GS Practice Set 1
नमस्कार दोस्तों! अगर आपका भी सपना SSC GD 2026 में सिलेक्शन लेकर वर्दी पहनने का है, तो आपकी तैयारी को और धारदार बनाने के लिए आज हम SSC GD Constable Mock Test 2026 Set – 1 लेकर आए हैं।
SSC GD की पिछली परीक्षाओं के ट्रेंड को देखते हुए, आज के इस टेस्ट में हमने सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान (GK/GS) के 20 ऐसे बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल किए हैं, जिनके इस बार भी पेपर में छपने की पूरी संभावना है।
टेस्ट कैसे दें: पहले सभी 20 प्रश्नों को खुद हल करने का प्रयास करें। पोस्ट के सबसे अंत में ‘Answer Key’ और हर प्रश्न की ‘विस्तृत व्याख्या (Explanation)’ दी गई है। पूरा टेस्ट देने के बाद अपना स्कोर चेक करें और कमेंट में बताएं। चलिए शुरू करते हैं!
Top 20 SSC GD Important GK Questions in Hind
Answer Key & Explanations:
Question.1 Answer: B 24 जनवरी 1950 Explanation: 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रीय गान (जन गण मन) को आधिकारिक रूप से अपनाया गया था।
Question.2 Answer: B 1896 (कोलकाता) Explanation: राष्ट्रीय गीत को पहली बार 1896 में कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था।
Question.3 Answer: C मौलिक अधिकार Explanation: संविधान के भाग 3 (अनुच्छेद 12 से 35) में वर्णित मौलिक अधिकारों (Fundamental Rights) को भारत का मैग्नाकार्टा कहा जाता है।
Question.4 Answer: D जवाहरलाल नेहरू Explanation: जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले और सबसे लंबे समय (16 साल 286 दिन) तक प्रधानमंत्री रहे हैं।
Question.5 Answer: B परमादेश (Mandamus) Explanation: जब कोई अपना कानूनी कार्य नहीं करता, तो न्यायपालिका उसे उसका काम याद दिलाने के लिए ‘परमादेश’ (वी कमांड) रिट जारी करती है।
Question.6 Answer: C बी. आर. अंबेडकर Explanation: ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष और भारत के पहले कानून मंत्री बी. आर. अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।
Question.7 Answer: C राज्यपाल Explanation: अनुच्छेद 164 के अनुसार, मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य मंत्रियों की नियुक्ति उस राज्य का राज्यपाल करता है।
Question.8 Answer: D राष्ट्रपति Explanation: बैठक को स्थगित (Adjourn) करने का काम स्पीकर का है, लेकिन सत्रावसान और पूरी लोकसभा का विघटन सिर्फ राष्ट्रपति ही कर सकते हैं।
Question.9 Answer: C अनुच्छेद 167 Explanation: मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की बात अनुच्छेद 167 में की गई है, जबकि प्रधानमंत्री के कर्तव्य अनुच्छेद 78 में बताए गए हैं।
Question.10 Answer: B सलाहकारी न्यायाधिकार (Advisory Jurisdiction) Explanation: जब राष्ट्रपति संविधान की व्याख्या से जुड़े किसी मामले में सुप्रीम कोर्ट से सलाह लेते हैं, तो इसे ‘एडवाइज़री जुरिसडिक्शन’ कहा जाता है।
Question.11 Answer: C अनुच्छेद 368 Explanation: संविधान संशोधन की प्रक्रिया भाग 20 के अनुच्छेद 368 में दी गई है, जिसे दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है।
Question.12 Answer: B वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) Explanation: 28 अगस्त 2014 को लागू हुई इस योजना का मुख्य उद्देश्य ‘वित्तीय समावेशन’ है ताकि सभी लोगों को वित्तीय सेवाएं मिल सकें।
Question.13 Answer: C 15 मार्च 1950 Explanation: भारत के आर्थिक विकास की योजना बनाने के लिए 15 मार्च 1950 को योजना आयोग की स्थापना की गई थी।
Question.14 Answer: B जर्मी बेंथम (Bentham) Explanation: बेंथम को उपयोगितावाद का जनक माना जाता है, जिसका मुख्य सिद्धांत है कि सरकारी नीतियां अधिकतम लोगों को अधिकतम खुशी देने वाली होनी चाहिए।
Question.15 Answer: C ओडिशा Explanation: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ओडिशा में 9वें नेशनल समिट का उद्घाटन किया था।
Question.16 Answer: D राष्ट्रपति Explanation: किसी क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने, हटाने या उसमें परिवर्तन करने का अधिकार केवल भारत के राष्ट्रपति के पास है (हालांकि राज्यपाल से परामर्श लिया जाता है)।
Question.17 Answer: B कृषि (Agriculture) Explanation: सिंधु घाटी सभ्यता की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर टिकी हुई थी।
Question.18 Answer: D बाणभट्ट Explanation: प्राचीन भारत में चरक (मेडिसिन), सुश्रुत (सर्जरी) और पतंजलि (योग) को मिलाकर औषधीय तिकड़ी कहा जाता है।
Question.19 Answer: B बिंबिसार Explanation: मगध के उत्थान और हर्यक वंश की स्थापना का मुख्य श्रेय राजा बिंबिसार को दिया जाता है।
Question.20 Answer: C जैन धर्म Explanation: जैन धर्म में 24 तीर्थंकर हैं, जिनमें पहले ऋषभनाथ और 24वें महावीर जैन थे।
“हमें उम्मीद है कि Testyug.com का यह मॉक टेस्ट आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। आपका 20 में से क्या स्कोर रहा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। रोज़ाना ऐसे ही टेस्ट और स्टडी मटेरियल पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल ‘ssc GD quiz’ से अभी जुड़ें: