Rajasthan GK Mock Test for BSTC 2026: Free Practice Set & Online Test

Mock Test Start
1. बांसवाड़ा और डूंगरपुर के मध्य के भूभाग को किस नाम से जाना जाता है?
A) काठल
B) भाकर
C) गिरवा
D) मेवल
2. किसी स्थान की जलवायु निर्धारित करने वाले मुख्य घटक कौन-कौन से हैं?
A) तापक्रम [Temperature]
B) आद्रता [Humidity]
C) वर्षा और वायुदाब
D) उपरोक्त सभी
3. ग्राम पंचायतों को अनुदान किसकी सिफारिश (अनुशंसा) पर दिया जाता है?
A) केंद्रीय वित्त आयोग
B) राज्य वित्त आयोग
C) राज्य योजना आयोग
D) मुख्यमंत्री
4. 'भूरी क्रांति' [Brown Revolution] का संबंध इनमें से किससे है?
A) दूध उत्पादन
B) सरसों उत्पादन
C) खाद्य प्रसंस्करण [Food Processing]
D) झींगा मछली उत्पादन
5. विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में निवास करता है?
A) 1%
B) 1.6%
C) 1.8%
D) 2%
6. पन्नालाल बारूपाल कैनाल (नहर) को जल किस बांध से मिलता है?
A) जवाई बांध
B) पिचियाक बांध
C) हरिके बैराज बांध
D) राणा प्रताप सागर बांध
7. चंबल नदी पर बना वह एकमात्र बांध कौन सा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई के लिए होता है?
A) गांधी सागर बांध
B) कोटा बैराज
C) जवाहर सागर
D) राणा प्रताप सागर
8. प्रसिद्ध कवि राजशेखर किस प्रतिहार शासक के दरबार में थे?
A) वत्सराज
B) महिपाल
C) नागभट्ट द्वितीय
D) मिहिरभोज
9. सर थॉमस रो [Sir Thomas Roe] किस वर्ष राजस्थान आए थे?
A) 1615
B) 1616
C) 1617
D) 1619
10. अजमेर में नसीराबाद सैनिक छावनी की स्थापना कब की गई थी?
A) मई 1857
B) नवंबर 1818
C) जनवरी 1820
D) मार्च 1819
11. जोधपुर प्रजामंडल की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
A) 1931
B) 1932
C) 1933
D) 1934
12. इनमें से कौन सा 'घन वाद्य यंत्र' (चोट मारकर बजाया जाने वाला) नहीं है?
A) मंजीरा
B) रमझोल
C) खड़ताल
D) ढोलक
13. मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना कब हुई और इसके अध्यक्ष कौन बने?
A) अप्रैल 1938, बलवंत सिंह मेहता
B) मार्च 1938, माणिक्य लाल वर्मा
C) मई 1939, जयनारायण व्यास
D) अप्रैल 1940, हीरालाल शास्त्री
14. 1919 ई. में 'राजस्थान सेवा संघ' की स्थापना कहाँ हुई थी?
A) दिल्ली
B) अजमेर
C) साबरमती
D) वर्धा
15. अगस्त 2015 में राजस्थान के किस जिले में 'युद्ध संग्रहालय' [War Museum] की स्थापना की गई?
A) सीकर
B) बाड़मेर
C) जैसलमेर
D) जोधपुर
16. बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने के लिए 'लाडो रानी योजना' राजस्थान में कब शुरू हुई?
A) 1 जनवरी 2017
B) 22 जुलाई 2016
C) 1 नवंबर 2016
D) 1 अप्रैल 2017
17. 2001 से 2011 के बीच राजस्थान की जनसंख्या में कितने प्रतिशत की दशकीय वृद्धि (परिवर्तन) दर्ज की गई?
A) 19%
B) 29%
C) 21.3%
D) 23.3%
18. जवाहर सागर बांध किस जिले में स्थित है?
A) जयपुर
B) कोटा-बूंदी
C) सवाई माधोपुर
D) झालावाड़
19. 'परवन वृहद सिंचाई परियोजना' का संबंध किस जिले से है?
A) झालावाड़
B) बारां
C) कोटा
D) बूंदी
20. राजस्थान का कौन सा जिला 'फेल्सपार' [Feldspar] खनिज के अधिकतम उत्पादन के लिए जाना जाता है?
A) जयपुर
B) पाली
C) सीकर
D) अजमेर

Answer Key & Explanations:

Question.1 Answer: D मेवल Explanation: राजस्थान के दक्षिण में स्थित बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों के बीच के भूभाग को स्थानीय भाषा में ‘मेवल’ कहा जाता है।

Question.2 Answer: D उपरोक्त सभी Explanation: उपरोक्त सभी। किसी भी स्थान की जलवायु वहां के तापमान, आद्रता, वर्षा और वायुदाब जैसे प्राकृतिक घटकों पर निर्भर करती है।

Question.3 Answer: B राज्य वित्त आयोग Explanation: ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए वित्तीय अनुदान ‘राज्य वित्त आयोग’ [State Finance Commission] की अनुशंसा पर दिया जाता है।

Question.4 Answer: C खाद्य प्रसंस्करण [Food Processing] Explanation: भूरी क्रांति का मुख्य संबंध खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) और गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के विकास से है।

Question.5 Answer: A 1% Explanation: 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, पूरे विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 1 प्रतिशत हिस्सा अकेले राजस्थान में निवास करता है।

Question.6 Answer: C हरिके बैराज बांध Explanation: इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत बनी पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट कैनाल का मुख्य जल स्रोत पंजाब स्थित हरिके बैराज बांध है।

Question.7 Answer: B कोटा बैराज Explanation: कोटा बैराज चंबल नदी पर बना एकमात्र ऐसा बांध है जिससे बिजली नहीं बनती, बल्कि इसका मुख्य उपयोग खेतों में सिंचाई के लिए किया जाता है।

Question.8 Answer: B महिपाल Explanation: प्रसिद्ध कवि राजशेखर गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक महेंद्रपाल प्रथम और उनके पुत्र महिपाल के दरबार में निवास करते थे।

Question.9 Answer: A 1615 Explanation: सर थॉमस रो ब्रिटिश दूत के रूप में 1615 ईस्वी में भारत आए थे और बाद में 10 जनवरी 1616 को अजमेर के मैगजीन दुर्ग में मुगल बादशाह जहांगीर से मिले थे।

Question.10 Answer: B नवंबर 1818 Explanation: राजस्थान की सबसे पुरानी सैनिक छावनी नसीराबाद की स्थापना अंग्रेजों द्वारा नवंबर 1818 में की गई थी।

Question.11 Answer: D 1934 Explanation: मारवाड़ (जोधपुर) प्रजामंडल की स्थापना 1934 में भंवरलाल सर्राफ और जयनारायण व्यास के प्रयासों से की गई थी।

Question.12 Answer: D ढोलक Explanation: ढोलक एक ‘अवनद्ध वाद्य यंत्र’ है जिस पर चमड़ा मढ़ा होता है। मंजीरा, रमझोल और खड़ताल ‘घन वाद्य’ हैं जो आपस में टकराने (चोट मारने) से बजते हैं।

Question.13 Answer: A अप्रैल 1938, बलवंत सिंह मेहता Explanation: मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना 24 अप्रैल 1938 को हुई थी और बलवंत सिंह मेहता इसके प्रथम अध्यक्ष बनाए गए थे।

Question.14 Answer: D वर्धा Explanation: 1919 में विजय सिंह पथिक द्वारा राजस्थान सेवा संघ की स्थापना वर्धा (महाराष्ट्र) में की गई थी, जिसे 1920 में अजमेर स्थानांतरित कर दिया गया था।

Question.15 Answer: C जैसलमेर Explanation: सेना के शौर्य को दर्शाने के लिए अगस्त 2015 में जैसलमेर जिले में युद्ध संग्रहालय [Jaisalmer War Museum] की स्थापना की गई थी।

Question.16 Answer: B 22 जुलाई 2016 Explanation: बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 22 जुलाई 2016 को (नागौर से) राजस्थान में लाडो रानी योजना शुरू की गई थी।

Question.17 Answer: C 21.3% Explanation: 2001 से 2011 की जनगणना के दौरान राजस्थान की जनसंख्या में 21.3 प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर्ज की गई थी।

Question.18 Answer: B कोटा-बूंदी Explanation: चंबल नदी पर बना जवाहर सागर बांध (पिक-अप बांध) हाड़ौती क्षेत्र के कोटा-बूंदी की सीमा पर स्थित है।

Question.19 Answer: A झालावाड़ Explanation: परवन नदी पर बनी यह वृहद सिंचाई परियोजना मुख्य रूप से झालावाड़, बारां और कोटा जिलों को लाभान्वित करती है (बांध झालावाड़ में है)।

Question.20 Answer: D अजमेर Explanation: राजस्थान में फेल्सपार खनिज का सबसे अधिक (लगभग 95%) उत्पादन अकेले अजमेर जिले में होता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed 2026 की परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण और स्कोरिंग विषय ‘राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)’ है। अगर आप इस सेक्शन में अच्छी पकड़ बना लेते हैं, तो आपका सिलेक्शन और मनपसंद कॉलेज मिलना लगभग तय हो जाता है।

आपकी बेहतरीन तैयारी के लिए आज हम लेकर आए हैं राजस्थान जीके बीएसटीसी मॉक टेस्ट 2026। यह BSTC Rajasthan GK Practice Set विशेष रूप से नए सिलेबस और पिछले वर्षों के पेपर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Rajasthan GK में अच्छे मार्क्स लाना क्यों जरूरी है?

BSTC एग्जाम में कुल 200 प्रश्न होते हैं, जिनमें से अकेले 50 प्रश्न राजस्थान GK से पूछे जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से BSTC 2026 GK Online Test हल करते हैं, तो:

  1. आपको राजस्थान के इतिहास, भूगोल और कला-संस्कृति के प्रश्नों का पैटर्न समझ आ जाएगा।
  2. एग्जाम में प्रश्न पढ़ते ही आप तुरंत सही उत्तर पहचान लेंगे, जिससे समय बचेगा।
  3. Pre D.El.Ed GK Question Paper हल करने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल कई गुना बढ़ जाएगा।
Join Telegram
Join Now
Join WhatsApp
Join Now
Published on: April 4, 2026

Leave a Comment