Railway Group D Mock Test | Free Online Practice Mock Test 2026 – Testyug
Railway Group D Mock Test उन सभी छात्रों के लिए सबसे प्रभावी तैयारी का माध्यम है, जो Railway Group D Exam 2026 में सफलता पाना चाहते हैं। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सही रणनीति और नियमित अभ्यास करने वाले ही चयन तक पहुँच पाते हैं। आज के समय में सिर्फ किताबें पढ़ना काफी नहीं है, बल्कि Railway Group D Online Mock Test देकर खुद को असली परीक्षा के लिए तैयार करना बेहद जरूरी हो गया है।
क्या आप भी रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं? Railway Group D Exam को क्रैक करना केवल मेहनत नहीं, बल्कि सही रणनीति का खेल है। लाखों उम्मीदवारों के बीच खुद को साबित करने के लिए Railway Group D Mock Test से बेहतर कोई हथियार नहीं है।
1. यदि संख्या 9438725 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में पहले, पाँचवें और अंतिम अंक का योगफल कितना होगा?
A) 12
B) 10
C) 11
D) 14
2. ________ में लिंग गुणसूत्रों (sex chromosomes) का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है।
A) मानव मादाओं
B) साँपों
C) स्टारफिश
D) मानव नर
3. यदि 48 : b :: b : 75, और b > 0 है, तो b का मान ज्ञात कीजिए।
A) 65
B) 70
C) 55
D) 60
4. राम नवमी एक हिंदू वसंतोत्सव है, जो भगवान राम के जन्मदिन पर मनाया जाता है, और यह सामान्यतः _____ के महीने में आता है।
A) जुलाई
B) अगस्त
C) अप्रैल
D) जून
5. एक दुकानदार को पता चलता है कि जब वह एक किस्म के चावल को ₹50 प्रति किग्रा की दर से बेचता है, तो उसे 20% की हानि होती है, और जब वह एक अन्य किस्म के चावल को ₹72 प्रति किग्रा की दर से बेचता है, तो उसे 20% का लाभ होता है। यदि वह उन्हें 3 : 2 के अनुपात में मिलाने के बाद, मिश्रण को ₹64 प्रति किग्रा की दर से बेचता है, तो उसका कुल प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
A) 5.6%
B) 4.5%
C) 4.1%
D) 5.4%
6. छः छात्र A, B, C, D, E और F ने एक अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भाग लिया। उनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। C ने D से अधिक, किन्तु B से कम अंक प्राप्त किए। E ने A से कम अंक प्राप्त किए। B ने A से अधिक, किन्तु F से कम अंक प्राप्त किए। C ने E से कम अंक प्राप्त किए। दिए गए छात्रों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?
A) E
B) F
C) A
D) B
7. इनमें से कौन-सा अम्ल-क्षार युग्म, अमोनियम क्लोराइड का लवण उत्पन्न करेगा?
A) H₂SO₄ – NH₄OH
B) HNO₃ – NH₄OH
C) HCl – NH₄OH
D) HCl – NaOH
8. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A) कारकों में से एक में परिवर्तन नहीं किया जा सकता, इसलिए वे अल्पकाल में स्थिर रहते हैं।
B) अल्पकाल में, एक फर्म सभी आगतों में परिवर्तन नहीं कर सकती है।
C) एक फर्म, निर्गत के विभिन्न स्तरों का उत्पादन करने के लिए, दीर्घकाल में किसी एक आगत में परिवर्तन नहीं कर सकती है।
D) दीर्घकाल में, उत्पादन के सभी कारकों में परिवर्तन किया जा सकता है।
9. विकी बिंदु A से शुरू करके पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 9 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 17 km ड्राइव करता है। अंततः वह बाएँ मुड़ता है, 20 km ड्राइव करता है और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए?
A) 4 km पूर्व की ओर
B) 6 km उत्तर की ओर
C) 8 km दक्षिण की ओर
D) 2 km दक्षिण की ओर
10. लोकपावनी और भवानी, ________ नदी की सहायक नदियाँ हैं।
A) गोदावरी
B) महानदी
C) कृष्णा
D) कावेरी
11. 12 V की एक बैटरी एक अज्ञात प्रतिरोध के टर्मिनलों से संयोजित है। यदि 2 mA की धारा उस परिपथ से होकर प्रवाहित होती है, तो प्रतिरोध का मान ______ होगा।
A) 600 ओम
B) 60 ओम
C) 6000 ओम
D) 6 ओम
12. भारत की कोविड-19 (COVID-19) की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने मई 2021 में 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में चरण II/III नैदानिक परीक्षण के लिए इनमें से किस टीके की सिफारिश की है?
C) ने मई 2021 में 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में चरण II/III नैदानिक परीक्षण के लिए इनमें से किस टीके की सिफारिश की है?
A) कोवैक्सिन
B) कोविशील्ड
C) कॉर्बेवैक्स
D) स्पुतनिक लाइट वैक्सीन
13. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएँ से दाएँ और नीचे दी गई अक्षर श्रृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर श्रृंखला पूर्ण हो जाएगी।
A) EHFGFH
B) EFHHFH
C) EGFHFF
D) EHFFEH
14. भारत के संविधान के ________ के खंड (2) के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं।
A) अनुच्छेद 124
B) अनुच्छेद 118
C) अनुच्छेद 127
D) अनुच्छेद 121
15. निम्नलिखित में से किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?
A) नीरज चोपड़ा
B) जवाला गुट्टा
C) विराट कोहली
D) मैरी कॉम
16. एक समषट्भुज के प्रत्येक अंतःकोण का माप ज्ञात कीजिए।
A) 135°
B) 80°
C) 45°
D) 120°
17. जैन धर्म में तीर्थंकर किसे कहते हैं?
A) धर्म का रक्षक एवं आध्यात्मिक शिक्षक, जो मोक्ष या मुक्ति का मार्ग बताता है।
B) वह व्यक्ति, जो एक ईश्वर और एक आत्मा में विश्वास करता है।
C) वह व्यक्ति, जो कभी भी ईश्वर में विश्वास नहीं करता है।
D) तीर्थयात्रियों का एक समूह।
18. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ANGRY’ को ‘CKIOA’ लिखा जाता है, और ‘THINK’ को ‘VEKKM’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में, ‘CROWN’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A) EOQTP
B) FPRUQ
C) EPRTQ
D) FOQUP
19. किस घटना ने भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण को और अधिक मजबूत कर दिया था?