History Mock Test Day 1 – Ancient History Questions | Free Online Test | All Exams

1. मोहम्मद बिन तुगलक को अपने युग का क्या कहा जाता है?
A) सिकंदर
B) अरस्तु
C) चाणक्य
D) प्लेटो
2. पानीपत का तीसरा युद्ध कब लड़ा गया था?
A) 1526
B) 1556
C) 1761
D) 1739
3. सिंधु घाटी सभ्यता में मोहनजोदड़ो का प्रमुख सार्वजनिक स्थल कौन सा था?
A) गोदी बाड़ा
B) अन्नगार
C) नगर दुर्ग
D) स्नानागार
4. सैंधव सभ्यता का एकमात्र बंदरगाह लोथल किस राज्य में स्थित है?
A) राजस्थान
B) महाराष्ट्र
C) गुजरात
D) पंजाब
5. मेसोपोटामिया के लोग सिंधु सभ्यता के लोगों को किस नाम से बुलाते थे?
A) मेलुहा
B) सुमेरियन
C) आर्यन
D) द्रविड़
6. दिल्ली का पहला मुस्लिम शासक कौन था जिसे 'लाख बख्श' भी कहा जाता था?
A) इल्तुतमिश
B) कुतुबुद्दीन ऐबक
C) बलबन
D) अलाउद्दीन खिलजी
7. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों की महत्वपूर्ण रचना 'नर्तकी की मूर्ति' किस धातु से बनी थी?
A) लोहा
B) सोना
C) कांस्य (कांसा)
D) तांबा
8. भारतीय शास्त्रीय संगीत का उद्गम किस वेद से माना जाता है?
A) ऋग्वेद
B) सामवेद
C) यजुर्वेद
D) अथर्ववेद
9. योग दर्शन के प्रणेता (संस्थापक) कौन थे?
A) कपिल मुनि
B) महर्षि गौतम
C) महर्षि पतंजलि
D) जैमिनी
10. न्याय दर्शन (Nyaya philosophy) का संबंध किस महर्षि से है?
A) पतंजलि
B) महर्षि गौतम
C) कणाद
D) वल्लभाचार्य
11. वैदिक लोगों द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया था?
A) तांबा
B) लोहा
C) सोना
D) चांदी
12. भारत में सबसे पहले खोजा गया शहर कौन सा था?
A) मोहनजोदड़ो
B) लोथल
C) धोलावीरा
D) हड़प्पा
13. संस्कृत भाषा का पहला व्याकरणकर्ता किसे माना जाता है?
A) कल्हण
B) पाणिनि
C) कालिदास
D) मैत्रेय
14. प्रसिद्ध पुस्तक 'पंचतंत्र' के लेखक कौन थे?
A) वाल्मीकि
B) वेदव्यास
C) विष्णु शर्मा
D) तुलसीदास
15. भगवान बुद्ध ने अपनी अंतिम सांस कहाँ ली थी?
A) बोधगया
B) लुंबिनी
C) सारनाथ
D) कुशीनगर
16. वह शासक कौन था जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने पिता बिंबिसार की हत्या कर दी थी?
A) अजातशत्रु
B) अशोक
C) उदयन
D) चंद्रगुप्त मौर्य
17. भारत में प्रत्यक्ष ब्रिटिश शासन कब प्रारंभ हुआ था?
A) प्लासी के युद्ध के बाद
B) सिपाही विद्रोह के बाद
C) बक्सर के युद्ध के बाद
D) पानीपत के तीसरे युद्ध के बाद
18. सिविल सेवा में चयनित होने वाले पहले भारतीय कौन थे?
A) दादाभाई नौरोजी
B) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
C) सत्येंद्रनाथ टैगोर
D) व्योमेश चंद्र बनर्जी
19. किस गवर्नर जनरल ने स्वयं को 'बंगाल टाइगर' कहा था?
A) लॉर्ड डलहौजी
B) विलियम बेंटिक
C) लॉर्ड कॉर्नवालिस
D) लॉर्ड वेलेजली
20. बंगाल का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था?
A) विलियम बेंटिक
B) लॉर्ड कैनिंग
C) वारेन हेस्टिंग्स
D) लॉर्ड माउंटबेटन

Answer Key & Explanations:

Question.1 Answer: B अरस्तु Explanation: मोहम्मद बिन तुगलक को अपने युग का अरस्तु भी कहा जाता है।

Question.2 Answer: C 1761 Explanation: पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 ई. में अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच लड़ा गया था।

Question.3 Answer: D स्नानागार Explanation: मोहनजोदड़ो का प्रमुख सार्वजनिक स्थल स्नानागार था, जिसका प्रयोग वे केवल पूजा-पाठ के समय करते थे।

Question.4 Answer: C गुजरात Explanation: लोथल सिंधु सभ्यता के समय का एकमात्र बंदरगाह था, जो गुजरात में स्थित है।

Question.5 Answer: A मेलुहा Explanation: मेसोपोटामिया के लोग सिंधु सभ्यता के लोगों को मेलुहा कहकर बुलाते थे।

Question.6 Answer: B कुतुबुद्दीन ऐबक Explanation: कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली का पहला मुस्लिम शासक था, जिसे ‘लाख बख्श’, ‘पील बख्श’, और ‘कुरान ख्वॉब’ के नाम से भी जाना जाता है।

Question.7 Answer: C कांस्य (कांसा) Explanation: मोहनजोदड़ो से मिली यह मूर्ति कांस्य से बनी थी, जिसे टिन और तांबे को मिलाकर बनाया जाता था।

Question.8 Answer: B सामवेद Explanation: भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की उत्पत्ति सामवेद के द्वारा ही मानी जाती है।

Question.9 Answer: C महर्षि पतंजलि Explanation: योग की उत्पत्ति महर्षि पतंजलि ने की थी।

Question.10 Answer: B महर्षि गौतम Explanation: प्राचीन भारत में न्याय का दर्शन (फिलॉसफी) महर्षि गौतम मुनि जी ने दिया था।

Question.11 Answer: A तांबा Explanation: वैदिक काल के लोगों ने सबसे पहले तांबा का प्रयोग किया था, जबकि लोहे की खोज उत्तर वैदिक काल में हुई।

Question.12 Answer: D हड़प्पा Explanation: भारत का सबसे पुराना शहर हड़प्पा है, जिसे 1921 में दयाराम साहनी द्वारा सबसे पहले खोजा गया था।

Question.13 Answer: B पाणिनि Explanation: पाणिनि ने प्रसिद्ध व्याकरण ग्रंथ ‘अष्टाध्यायी’ की रचना की थी, इसलिए उन्हें संस्कृत का पहला व्याकरणकर्ता कहा जाता है।

Question.14 Answer: C विष्णु शर्मा Explanation: पंचतंत्र की रचना विष्णु शर्मा द्वारा की गई थी।

Question.15 Answer: D कुशीनगर Explanation: भगवान बुद्ध ने अपनी अंतिम सांस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ली थी, और इस घटना को बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा जाता है।

Question.16 Answer: A अजातशत्रु Explanation: हर्यक वंश के शासक अजातशत्रु ने अपने पिता बिंबिसार की हत्या की थी, और बाद में अजातशत्रु की भी हत्या उसके पुत्र उदयन ने कर दी थी।

Question.17 Answer: B सिपाही विद्रोह के बाद Explanation: 1857 की क्रांति (सिपाही विद्रोह) के बाद भारत में प्रत्यक्ष ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ और ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन खत्म हो गया।

Question.18 Answer: C सत्येंद्रनाथ टैगोर Explanation: सिविल सेवा में चयनित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति सत्येंद्रनाथ टैगोर थे।

Question.19 Answer: D लॉर्ड वेलेजली Explanation: लॉर्ड वेलेजली स्वयं को बंगाल टाइगर कहता था और इसी ने सहायक संधि (Subsidiary Alliance) भी शुरू की थी।

Question.20 Answer: A विलियम बेंटिक Explanation: विलियम बेंटिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे और साथ ही बंगाल के अंतिम गवर्नर जनरल भी थे।

नमस्ते दोस्तों! हमारी 15 दिवसीय ‘History Mock Test’ सीरीज के पहले दिन (Day 1) में आपका स्वागत है। इतिहास एक ऐसा विषय है जो लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आज के इस फ्री ऑनलाइन टेस्ट में हम ‘प्राचीन इतिहास’ (Ancient History) पर फोकस करेंगे। यह टेस्ट न सिर्फ आपकी तैयारी को परखेगा, बल्कि आपको यह भी बताएगा कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। पूरी ईमानदारी के साथ टेस्ट दें और अपनी एक्यूरेसी चेक करें। तो चलिए, आज का टेस्ट शुरू करते हैं। ऑल द बेस्ट!

यह History Mock Test Day 1 का Part 1 है। इस सीरीज में कुल 15 Mock Tests उपलब्ध कराए जाएंगे।

निष्कर्ष (Conclusion): हमें उम्मीद है कि आज का ‘प्राचीन इतिहास’ का यह मॉक टेस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद रहा होगा। आपने कितने सवालों के सही जवाब दिए? अपना स्कोर कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। कल हम “Day 2” के मॉक टेस्ट के साथ मिलेंगे, जिसमें इतिहास के अगले महत्वपूर्ण टॉपिक को कवर किया जाएगा। हमारे साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को एक कदम और आगे ले जाएं!

Join Telegram
Join Now
Join WhatsApp
Join Now
Published on: March 23, 2026

Leave a Comment