Hindi Mock Test Day 2 – संधि एवं समास टेस्ट | Practice Set | SSC/UP Police

Mock Test Start
1. 'सदाशय' शब्द का सही विलोम क्या है?
A) महाशय
B) दुराशय
C) दुराचारी
D) कदाशय
2. हिंदी व्यंजनों में 'महाप्राण' व्यंजन प्रत्येक वर्ग के किन स्थानों पर होते हैं?
A) पहले और तीसरे
B) दूसरे और चौथे
C) पहले और पांचवें
D) तीसरे और पांचवें
3. 'खंडन' का विलोम शब्द निम्नलिखित में से क्या होगा?
A) विखंडन
B) मंडन
C) समर्थन
D) एकत्रीकरण
4. 'सामिष' शब्द का विलोम क्या होता है?
A) आमिष
B) निरामिष
C) मांस
D) शाकाहारी
5. हिंदी साहित्य में 'वात्सल्य रस का सम्राट' किस कवि को कहा जाता है?
A) तुलसीदास
B) सूरदास
C) कबीरदास
D) मीराबाई
6. 'तामसिक' का सही विलोम शब्द क्या है?
A) सात्विक
B) राजसिक
C) आध्यात्मिक
D) कोमल
7. हिंदी का 'राष्ट्रकवि' किसे कहा जाता है?
A) मुंशी प्रेमचंद
B) भारतेंदु हरिश्चंद्र
C) रामधारी सिंह दिनकर
D) मैथिलीशरण गुप्त
8. 'कृत्रिम' [Artificial] का उचित विलोम शब्द कौन सा है?
A) नकली
B) कठोर
C) नैसर्गिक
D) बनावटी
9. 'द्वंद्व समास' की मुख्य विशेषता क्या होती है?
A) इसमें पहला पद प्रधान होता है
B) इसमें दोनों पद प्रधान होते हैं
C) इसमें कोई पद प्रधान नहीं होता
D) इसमें उत्तर पद प्रधान होता है
10. 'चपल' शब्द का सही विलोम क्या होगा?
A) चंचल
B) गंभीर
C) शांत
D) वाचाल
11. हिंदी वर्णमाला में 'काकल्य वर्ण' कौन सा माना जाता है?
A) स
B) क्ष
C) ह
D) य
12. महादेवी वर्मा की प्रथम रचना (काव्य संग्रह) कौन सी है?
A) यामा
B) नीहार
C) रश्मि
D) गिल्लू
13. 'सघन' का विलोम शब्द क्या होता है?
A) जटिल
B) सरल
C) विरल
D) मलिन
14. निम्नलिखित में से 'पार्श्विक ध्वनि' (पार्श्विक वर्ण) कौन सी है?
A) य
B) र
C) ल
D) व
15. 'अनुज' शब्द का सटीक विलोम क्या है?
A) पूर्वज
B) अग्रज
C) भ्राता
D) वंशज
16. 'विषाद' शब्द का विलोम क्या होता है?
A) शोक
B) दुख
C) हर्ष
D) सुखी
17. 'पुष्प' का सटीक तद्भव रूप क्या होगा?
A) फूल
B) पुहुप
C) प्रसून
D) सुमन
18. 'विस्तीर्ण' शब्द का विलोम क्या होता है?
A) संकीर्ण
B) विकिरण
C) फैलाव
D) प्रसारण
19. "जिस समास में कोई पद प्रधान नहीं होता और वह किसी तीसरे अर्थ का बोध कराता है", वह कौन सा समास है?
A) कर्मधारय
B) अव्ययीभाव
C) बहुव्रीहि
D) द्विगु
20. 'उन्मूलन' का विलोम शब्द क्या है?
A) स्थापन / रोपण
B) बर्बाद
C) नवनिर्माण
D) निर्माण

Answer Key & Explanations:

Question.1 Answer: B दुराशय Explanation: सदाशय का अर्थ अच्छे आशय वाला होता है, जिसका सटीक विलोम ‘दुराशय’ (बुरे आशय वाला) होता है।

Question.2 Answer: B दूसरे और चौथे Explanation: प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा वर्ण (जैसे ख, घ, छ, झ) महाप्राण व्यंजन कहलाता है, जबकि पहला, तीसरा और पांचवां अल्पप्राण होते हैं।

Question.3 Answer: B मंडन Explanation: ‘खंडन’ का अर्थ किसी बात को काटना या विरोध करना होता है, और इसका सही विलोम ‘मंडन’ (पुष्टि या समर्थन करना) होता है।

Question.4 Answer: B निरामिष Explanation: ‘सामिष’ का अर्थ मांस युक्त या मांस खाने वाला होता है, और इसका विलोम ‘निरामिष’ (मांस रहित) होता है।

Question.5 Answer: B सूरदास Explanation: सूरदास को वात्सल्य रस का सम्राट कहा जाता है क्योंकि उनके काव्य में बच्चे (बाल कृष्ण) और माँ (यशोदा) के बीच अनन्य प्रेम का श्रेष्ठ वर्णन है।

Question.6 Answer: A सात्विक Explanation: तामसिक प्रवृत्ति का विलोम ‘सात्विक’ होता है, जो शुद्धता और सादगी का प्रतीक है।

Question.7 Answer: D मैथिलीशरण गुप्त Explanation: हिंदी साहित्य में ‘मैथिलीशरण गुप्त’ को राष्ट्रकवि के रूप में जाना जाता है, जिन्हें यह उपाधि महात्मा गांधी ने उनकी रचना ‘भारत भारती’ के लिए दी थी।

Question.8 Answer: C नैसर्गिक Explanation: ‘कृत्रिम’ का अर्थ मानव निर्मित (आर्टिफिशियल) होता है, जिसका सटीक विलोम ‘नैसर्गिक’ या प्राकृतिक होता है।

Question.9 Answer: B इसमें दोनों पद प्रधान होते हैं Explanation: द्वंद्व समास में पूर्व और उत्तर दोनों पद समान रूप से प्रधान होते हैं, जैसे ‘पाप-पुण्य’ (पाप और पुण्य)।

Question.10 Answer: B गंभीर Explanation: ‘चपल’ का अर्थ चंचल या अस्थिर होता है, और इसका विलोम ‘गंभीर’ होता है।

Question.11 Answer: C ह Explanation: हिंदी वर्णमाला में ‘ह’ को काकल्य वर्ण माना जाता है क्योंकि यह सीधे कंठ द्वार से उच्चारित होता है।

Question.12 Answer: B नीहार Explanation: महादेवी वर्मा की प्रथम रचना (काव्य संग्रह) ‘नीहार’ है, जिसका प्रकाशन 1930 में हुआ था।

Question.13 Answer: C विरल Explanation: सघन का अर्थ घना [Dense] होता है, और इसका सही विलोम ‘विरल’ [Scattered या कम घना] होता है।

Question.14 Answer: C ल Explanation: ‘ल’ को पार्श्विक ध्वनि कहा जाता है क्योंकि इसके उच्चारण में जीभ के पार्श्व (किनारे) भाग से हवा निकलती है।

Question.15 Answer: B अग्रज Explanation: ‘अनुज’ का अर्थ है बाद में जन्म लेने वाला (छोटा भाई), और इसका विलोम ‘अग्रज’ (पहले जन्म लेने वाला या बड़ा भाई) होता है।

Question.16 Answer: C हर्ष Explanation: विषाद का अर्थ दुख या निराशा होता है, और इसका सटीक विलोम ‘हर्ष’ (खुशी) होता है।

Question.17 Answer: B पुहुप Explanation: ‘पुष्प’ (तत्सम) का साहित्यिक तद्भव रूप ‘पुहुप’ होता है (यद्यपि आम बोलचाल और मानक हिंदी में ‘फूल’ भी इसका तद्भव माना जाता है)।

Question.18 Answer: A संकीर्ण Explanation: ‘विस्तीर्ण’ का अर्थ बहुत फैला हुआ (विस्तृत) होता है, जिसका विलोम ‘संकीर्ण’ (तंग या सिकुड़ा हुआ) होता है।

Question.19 Answer: C बहुव्रीहि Explanation: बहुव्रीहि समास में कोई पद प्रधान न होकर कोई अन्य (तीसरा) पद प्रधान होता है और नया अर्थ देता है (जैसे- लंबोदर = गणेश जी)।

Question.20 Answer: A स्थापन / रोपण Explanation: ‘उन्मूलन’ का अर्थ जड़ से उखाड़ना होता है, और इसका विलोम ‘रोपण’ या ‘स्थापन’ (लगाना) होता है।

Day 1 ke shandar response ke baad, hamari 15-Day Free Online Test Series ke Day 2 mein aap sabhi ka swagat hai.

Aaj ka hamara practice set ek bahut hi mahatvapurn topic par aadharit hai – ‘संधि एवं समास’ (Sandhi and Samas). Agar aap SSC (GD, MTS, CHSL) ya UP Police (Constable, SI) jaise exams ki taiyari kar rahe hain, toh in topics se direct questions pooche jaate hain. Toh chaliye, aaj apne concepts ka test lete hain!

इस टेस्ट के बारे में (Test Details):

  • Topic: संधि एवं समास (Sandhi & Samas Special)
  • Target Exams: SSC, UP Police, और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ
  • Format: Multiple Choice Questions (MCQs) with Detailed Clarification

Join Telegram
Join Now
Join WhatsApp
Join Now
Published on: April 4, 2026

Leave a Comment