CTET Mock Test Day 01 | Free Online Practice Test in Hindi

CTET Mock Test Day 01

CTET की तैयारी कोई एक-दो महीने का काम नहीं है। यह रोज़ की समझ, रोज़ की प्रैक्टिस और खुद को ईमानदारी से जाँचने की प्रक्रिया है। बहुत से बच्चे सिलेबस पढ़ लेते हैं, लेकिन पेपर के पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट में पीछे रह जाते हैं। यहीं पर CTET Mock Test असली रोल निभाता है।
Day-wise मॉक टेस्ट करने से दिमाग को परीक्षा की आदत पड़ती है। सवाल कैसे आते हैं, किस टॉपिक से बार-बार पूछे जाते हैं, और कहाँ हम हर बार गलती कर रहे हैं—ये सब धीरे-धीरे साफ़ होने लगता है।
आज का CTET Mock Test 2026 – Day 01 उसी दिशा में पहला कदम है।

1. निम्नलिखित में से कौन-सा निरंतर और व्यापक मूल्यांकन का समर्थन करेगा ?
A) सर्वश्रेष्ठ कार्य पोर्टफोलियो
B) वृद्धि और अधिगम प्रगति पोर्टफोलियो
C) मानकीकृत उपलब्धि परीक्षण
D) मानकीकृत बुद्धि परीक्षण
2. गणित में अपने खराब अंकों के बारे में बात करते हुए अवि कहता है, "मुझे अंकों की समझ नहीं है"। अवि अपने प्रदर्शन का कारण किसको ठहरा रहा है ?
A) किस्मत
B) कार्य कठिनाई
C) कोशिश की कमी
D) योग्यता का अभाव
3. लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनुशंसित दृष्टिकोण है ?
A) छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जो उनकी समझ के वर्तमान स्तर से पूरी तरह से असंबधित हो।
B) छात्रों के वर्तमान स्तर पर आधारित उनको उचित समर्थन और मार्गदर्शन के साथ काम प्रदान करना।
C) छात्रों को कोई सहायता नहीं देना और उन्हें अपने दम पर संघर्ष करने के लिए छोड़ देना।
D) छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जिसे वे व्यक्तिगत रूप से प्रबंधित और पूरा कर सकें।
4. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रगतिशील शिक्षा में शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है ?
A) शिक्षक ज्ञान का प्राथमिक स्रोत होते हैं।
B) शिक्षक एक सुविधाप्रदाता के रूप में कार्य करते हैं।
C) शिक्षक निर्धारित पाठ्यक्रम को 'ज्यों का त्यों' लागू करते हैं।
D) शिक्षक बच्चों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए उनके हाल पर छोड़ देते हैं।
5. हावर्ड गार्डनर की दी गई बुद्धि की अवधारणा का निहितार्थ है कि :
A) सभी लोग दुनिया को समान रूप से समझते और संसाधित करते हैं।
B) अलग-अलग आयामों में लोगों की अलग-अलग योग्यताएँ होती हैं।
C) बुद्धि का केवल एक ही आयाम होता है।
D) बुद्धि केवल प्रयोगात्मक अधिगम से संबंधित है।
6. निम्नलिखित में से अवधारणा के निरूपण का कौन-सा क्रम बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं के उत्तरोत्तर विकास के अनुसार है ?
A) क्रिया-आधारित, छवि-आधारित, संकेत-आधारित
B) छवि-आधारित, संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित
C) संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित, छवि-आधारित
D) संकेत-आधारित, छवि-आधारित, क्रिया-आधारित
7. गणित की कक्षा में विद्यार्थियों में वैयक्तिक भिन्नता की पहचान के लिए निम्नलिखित में से कौन सी आकलन तकनीक उपयुक्त नहीं होगी ?
A) योगात्मक आकलन
B) रचनात्मक आकलन
C) नैदानिक आकलन
D) समकक्ष आकलन
8. एक कक्षा में विद्यार्थी प्रतिशत छूट पर आधारित प्रश्नों को हल कर रहे हैं। एक प्रश्न में विद्यार्थियों को प्रत्येक मोटरसाइकिल पर 8% छूट के साथ दो मोटरसाइकिलों के मूल्य का परिकलन करने की आवश्यकता है। एक समूह दोनों मोटरसाइकिलों के कुल मूल्य का परिकलन करता है और फिर कुल मूल्य में से 16% काट लेता है। इस समूह द्वारा प्रयोग की गई विधि :
A) सही है तथा यह छूट एवं मूल्य का परिकलन करने का एकमात्र तरीका है।
B) प्रश्न को हल करने की वैकल्पिक कार्यनीति है।
C) गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य में 8% की जगह 16% छूट काट दी।
D) गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य से 16% काट लिया बजाय 16% कुल मूल्य के औसत से।
9. निम्नलिखित में से बच्चों के लिए कौन सा अधिगम अनुभव समाज तथा दैनिक जीवन में गणित के योगदान को प्रतिबिम्बित करता है ?
A) औपचारिक और अनौपचारिक भाषा दोनों का उपयोग कर गणितीय विचारों का लिखित में सम्प्रेषण।
B) रोजगार के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलना तथा अन्वेषण करना कि वे अपने काम में गणित का प्रयोग किस प्रकार करते हैं।
C) दैनिक जीवन में उत्पन्न डाटा को एकत्र करना, व्यवस्थित करना, निरूपित करना तथा निर्वचन करना।
D) छोटे समूह वाले ऐसे खेल खेलना जो गणितीय कौशल एवं अवधारणाओं पर आधारित हों।
10. एक करोड़ है :
A) दस मिलियन
B) एक मिलियन
C) एक बिलियन
D) सौ मिलियन
11. एक ईवीएस शिक्षक के रूप में, आप चाहते हैं कि आपके विद्यार्थी, वयस्कों के अनुचित स्पर्श से खुद की सुरक्षा के बारे में जागरूक रहें (अपनी हिफाजत कर सकें) और यौन उत्पीड़न का शिकार न हों। आपको कौन-सा कदम उठाने उपयुक्त लगता है ?
A) उन्हें पॉक्सो एक्ट, 2012 के बारे में बताएं
B) उन्हें अजनबियों से दूर रहना सिखाएं
C) 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में कार्यशाला आयोजित करें
D) छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित करें
12. रोशनी, एक ईवीएस शिक्षिका ने सरसों, हरा चना, कोरा चना और मिर्च के प्रत्येक 20 बीजों में से कितने बीज अंकुरित हुए, के लिए एक डेटा चार्ट प्रदर्शित किया। उन्होंने छात्रों यह समझने के लिए कहा कि विभिन्न बीजों को अंकुरण दर में भिन्नता क्यों होती है। वह कौन से कौशल का आकलन करना चाहती है ?
A) प्रयोग
B) अनुमान लगाना
C) निष्कर्ष निकालना
D) जाँच
13. तेलंगाना के सापेक्ष गुजरात और बिहार की क्रमशः स्थितियाँ हैं :
A) उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व
B) दक्षिण पश्चिम, उत्तर पूर्व
C) उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम
D) उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व
14. यदि कोई व्यक्ति उस मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी 19.7 cm मापता है तो इन दोनों शहरों के बीच की वास्तविक दूरी है लगभग : (पैमाना 1 cm = 155 m)
A) 3.10 km
B) 31.00 km
C) 3.05 km
D) 30.5 km
15. पर्वतारोहियों को अधिक ऊँचाई पर नाक से खून बहने का कारण होता है :
A) रक्त वाहिकाओं में रक्त का दबाव बाहरी दबाव से अधिक हो जाता है।
B) रक्त वाहिकाओं में रक्त का दबाव बाहरी दबाव से कम हो जाता है।
C) रक्त वाहिकाओं में रक्त का दबाव बाहरी दबाव के बराबर हो जाता है।
D) अधिक ऊँचाई पर खून, गाढ़ा हो जाता है।
16. निम्न में से ऊष्मा के कुचालक समूह का चयन करें :
A) ऊन, लकड़ी, लोहा
B) वायु, जल, तांबा
C) वायु, ऊन, एल्युमिनियम
D) ऊन, प्लास्टिक, लकड़ी
17. पौधों की एक प्रजाति 'X' है जो बहुत अधिक संख्या में पैदा होती है लेकिन पूरी विश्व में भारत के 'Y' भाग में ही पाई जाती है। यह किस प्रकार की प्रजाति है ?
A) प्रचुर
B) विदेशी
C) स्थानिक
D) विलुप्त होने की कगार पर
18. भारत में 7.30 P.M. है। उसी दिन 2 P.M. होगा :
A) लंदन में
B) जापान में
C) ढाका में
D) कराची में
19. निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति 'यात्रा' थीम को पढ़ाते समय जाँच (इन्क्वायरी) को बढ़ावा देती है ?
A) छात्रों से परिवहन के विभिन्न साधनों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना।
B) छात्रों से उनके या उनके पड़ोसियों के यात्रा के अनुभवों को बताने के लिए कहना।
C) छात्रों को पुरानी कारों पर डिजिटल प्रस्तुति देने के लिए कहना।
D) आस-पास के क्षेत्रों में रुचि के विभिन्न स्थानों के चित्र दिखाना।
20. ईवीएस पढ़ाते समय एक शिक्षक निम्नलिखित विधियों का पालन करता है : सोचो-जोड़ो-साझा करो, पारस्परिक सहपाठी ट्यूशन, जिगसा (Jigsaw) रणनीति, सहपाठी पुनरीक्षण। ये उदाहरण हैं :
A) सहपाठी समूह द्वारा सीखना
B) रचनात्मक उपागम
C) उपदेशात्मक उपागम
D) आगमनात्मक उपागम
Next Mock Test

CTET Mock Test – Day 01 Test Details

नीचे दिए गए टेस्ट डिटेल्स को ध्यान से देखें। यह टेस्ट CTET के असली पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विवरणजानकारी
परीक्षाCTET 2026
टेस्ट का नामCTET Mock Test – Day 01
पेपरPaper 1 / Paper 2 (प्रैक्टिस उद्देश्य)
कुल प्रश्न20
प्रश्न स्तरCTET के अनुसार (आसान–मध्यम)
समय20 मिनट
भाषाहिंदी

CTET Mock Test – Day 01 Questions

निर्देश:
सभी प्रश्न CTET परीक्षा के नवीनतम पैटर्न पर आधारित होंगे। पहले पूरा पेपर शांति से हल करें, फिर अपना रिजल्ट देखे

Why Daily CTET Mock Tests Are Important

  • पेपर का डर खत्म होता है
    रोज़ मॉक टेस्ट देने से परीक्षा जैसा माहौल दिमाग में बैठ जाता है। असली पेपर में घबराहट कम होती है।
  • कमज़ोर टॉपिक खुद सामने आ जाते हैं
    जब एक ही तरह की गलती बार-बार होती है, तो समझ आ जाता है कि सुधार कहाँ चाहिए।
  • समय प्रबंधन अपने आप बेहतर होता है
    कौन-सा सेक्शन कितना समय ले रहा है, यह मॉक टेस्ट के बिना पता ही नहीं चलता।
  • अनुमान लगाने की आदत कम होती है
    नियमित अभ्यास से बच्चे सोच-समझकर उत्तर देने लगते हैं, तुक्केबाज़ी घटती है।
  • CTET के लेवल की सही समझ बनती है
    किताब और सवाल में फर्क होता है, और मॉक टेस्ट वही फर्क साफ़ करता है।

Related CTET Practice Tests

  • CTET Mock Test – Day 02
  • CTET Online Practice Test – Paper 1
  • CTET Online Practice Test – Paper 2
  • CTET Previous Year Question Practice

अंतिम बात

अगर आप CTET को सिर्फ पढ़कर नहीं, बल्कि समझकर निकालना चाहते हैं, तो रोज़ का मॉक टेस्ट छोड़ना नहीं चाहिए।
इस CTET Mock Test Day 01 को बुकमार्क कर लें ताकि अगली बार सीधे यहीं से प्रैक्टिस शुरू हो सके।
अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें—तैयारी साथ होगी तो भरोसा भी बढ़ेगा।

Central Teacher Eligibility Test (CTET)

Join Telegram
Join Now
Join WhatsApp
Join Now
Published on: February 3, 2026

Related Post

Leave a Comment