BSTC परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों के लिए हमने BSTC Mock Test Series शुरू की है। इस टेस्ट में आपको राजस्थान जीके से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न मिलेंगे जो आने वाली BSTC परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी हैं।
इस Mock Test को हल करके आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते हैं।
Mock Test Section
Answer Key & Explanations:
Question.1 Answer: C 200
Explanation: BSTC की परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न होते हैं।
Question.2 Answer: C 600 अंक
Explanation: इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है, इसलिए 200 प्रश्नों का पेपर कुल 600 अंकों का होता है।
Question.3 Answer: C सरदार वल्लभ भाई पटेल
Explanation: राजस्थान के एकीकरण का मुख्य श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है।
Question.4 Answer: C पोकरण (जैसलमेर)
Explanation: भारत का पहला परमाणु विस्फोट 18 मई 1974 को जैसलमेर जिले के पोकरण में किया गया था।
Question.5 Answer: A मास्टर प्यारेलाल गुप्ता
Explanation: मास्टर प्यारेलाल गुप्ता को ‘चिड़ावा का गांधी’ कहा जाता है।
Question.6 Answer: C 30 मार्च
Explanation: 30 मार्च 1949 को मुख्य रियासतें सम्मिलित हुई थीं, इसीलिए 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है।
Question.7 Answer: C चंबल
Explanation: राजस्थान में मिट्टी का सर्वाधिक अवनालिका अपरदन (कटाव) चंबल नदी से होता है।
Question.8 Answer: B मत्स्य (मछली) उत्पादन
Explanation: नीली क्रांति (Blue Revolution) का संबंध मत्स्य या मछली पालन (पीसी कल्चर) से है।
Question.9 Answer: B बाजरा
Explanation: राजस्थान का बाजरा और सरसों के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान है।
Question.10 Answer: D अलवर
Explanation: मेवाती बोली मुख्य रूप से मेवात क्षेत्र यानी अलवर और भरतपुर के इलाके में बोली जाती है।
Question.11 Answer: B अजमेर
Explanation: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह होने के कारण अजमेर को भारत का मक्का कहा जाता है।
Question.12 Answer: B किराडू मंदिर
Explanation: बाड़मेर में स्थित किराडू मंदिर को ‘राजस्थान का खजुराहो’ कहा जाता है।
Question.13 Answer: B टोंक
Explanation: टोंक राजस्थान की एकमात्र मुस्लिम रियासत थी, जिसे नवाबों की नगरी कहा जाता है।
Question.14 Answer: C माणिक्य लाल वर्मा
Explanation: पंछीड़ा नामक लोकप्रिय गीत स्वतंत्रता सेनानी माणिक्य लाल वर्मा द्वारा गाया गया था।
Question.15 Answer: A झालरापाटन
Explanation: झालावाड़ जिले के झालरापाटन को ‘घंटियों का शहर’ कहा जाता है।
Question.16 Answer: B 66.1%
Explanation: 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान राज्य की कुल साक्षरता दर 66.1 प्रतिशत है।
Question.17 Answer: D तबीजी, अजमेर
Explanation: राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र राजस्थान के अजमेर जिले में तबीजी नामक स्थान पर स्थित है।
Question.18 Answer: D जयपुर
Explanation: राजधानी जयपुर का जनसंख्या घनत्व राजस्थान में सर्वाधिक है।
Question.19 Answer: B बारां
Explanation: 2320 मेगावाट का छबड़ा तापीय ऊर्जा केंद्र बारां जिले में स्थित है।
Question.20 Answer: B तिलवाड़ा, बाड़मेर
Explanation: मल्लीनाथ पशु मेला बाड़मेर के तिलवाड़ा में आयोजित किया जाता है।
BSTC Mock Test Series
यह BSTC Mock Test Series का Part 1 है।
इस सीरीज में कुल 15 Mock Test दिए जाएंगे।
BSTC Free Mock Test Series
- BSTC Mock Test 01
- BSTC Mock Test 02
- BSTC Mock Test 03
- BSTC Mock Test 04
- BSTC Mock Test 05
BSTC Mock Test क्या है?
BSTC Mock Test एक प्रैक्टिस टेस्ट होता है जो छात्रों को परीक्षा के पैटर्न को समझने और अपनी तैयारी को परखने में मदद करता है।
BSTC Mock Test देने से क्या फायदा होता है?
Mock Test देने से छात्रों की Speed और Accuracy बढ़ती है और परीक्षा का अनुभव मिलता है।