General Knowledge Mock Test Day 1 – GK Questions | Free Online Test | All Exams

Hello students! Aaj se hum start kar rahe hain apni special 15-Day GK Test Series. Apni preparation ko boost karne ke liye free mock test attempt karein aur apna score check karein!

1. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला या सोनपुर मेला कहाँ लगता है?
A) मध्य प्रदेश
B) गुजरात
C) बिहार
D) उत्तर प्रदेश
2. भारत में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या राज्यपाल बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
A) 21 वर्ष
B) 25 वर्ष
C) 30 वर्ष
D) 35 वर्ष
3. ग्राम पंचायत का सदस्य (मुखिया या सरपंच) बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
A) 18 वर्ष
B) 21 वर्ष
C) 25 वर्ष
D) 30 वर्ष
4. भारत में अंतिम मुग़ल बादशाह कौन था?
A) बाबर
B) अकबर
C) नूरजहां
D) बहादुर शाह जफ़र
5. 'भूटिया' जनजाति मुख्य रूप से भारत के किस राज्य में पाई जाती है?
A) मेघालय
B) सिक्किम
C) असम
D) त्रिपुरा
6. सिखों के दसवें गुरु कौन थे?
A) गुरु गोबिंद सिंह जी
B) गुरु तेग बहादुर जी
C) गुरु अर्जुन देव जी
D) गुरु नानक देव जी
7. स्वतंत्रता से पूर्व किस क्षेत्र की जेल को 'काले पानी' की सज़ा के नाम से जाना जाता था?
A) लक्षद्वीप
B) दमन और दीव
C) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
D) पोरबंदर
8. 'पतेती' (Pateti) और 'नवरोज़' त्यौहार मुख्य रूप से किस धार्मिक समुदाय द्वारा मनाए जाते हैं?
A) सिख
B) बौद्ध
C) जैन
D) पारसी
9. प्रसिद्ध पुस्तक 'गीत गोविंद' के रचयिता कौन हैं?
A) जयदेव
B) बाणभट्ट
C) कल्हण
D) अबुल फज़ल
10. किस देश में गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियाँ मिलकर 'मेघना' कहलाती हैं?
A) नेपाल
B) म्यांमार
C) बांग्लादेश
D) भूटान
11. भौगोलिक दृष्टि से भारत ग्लोब पर किस गोलार्ध (Hemisphere) में अवस्थित है?
A) उत्तरी और पश्चिमी गोलार्ध
B) दक्षिणी और पूर्वी गोलार्ध
C) उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध
D) दक्षिणी और पश्चिमी गोलार्ध
12. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है?
A) 2.4%
B) 17.5%
C) 4.2%
D) 7.5%
13. 'दीफू दर्रा' (Diphu Pass) जहाँ भारत, चीन और म्यांमार की सीमाएं मिलती हैं (ट्राई जंक्शन), किस राज्य में स्थित है?
A) सिक्किम
B) अरुणाचल प्रदेश
C) उत्तराखंड
D) हिमाचल प्रदेश
14. भारत के उत्तर से दक्षिण तक की कुल लंबाई कितनी है?
A) 2933 किलोमीटर
B) 3500 किलोमीटर
C) 2500 किलोमीटर
D) 3214 किलोमीटर
15. भारत का 'रूर प्रदेश' (Ruhr of India) किसे कहा जाता है?
A) दक्कन का पठार
B) मालवा का पठार
C) छोटा नागपुर का पठार
D) मेघालय का पठार
16. भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
A) हिमालय
B) अरावली
C) सतपुड़ा
D) विंध्याचल
17. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcano) कौन सा है?
A) नारकोंडम
B) बैरन द्वीप
C) न्यू मूर द्वीप
D) पंबन द्वीप
18. भारत की सबसे लंबी तटरेखा (Coastline) वाला राज्य कौन सा है?
A) गोवा
B) आंध्र प्रदेश
C) तमिलनाडु
D) गुजरात
19. झीलों का शहर या 'झीलों की नगरी' किसे कहा जाता है?
A) श्रीनगर
B) नैनीताल
C) उदयपुर
D) भोपाल
20. काली मिट्टी को और किस नाम से जाना जाता है?
A) लेटराइट मिट्टी
B) खादर मिट्टी
C) बांगर मिट्टी
D) रेगुर मिट्टी

Answer Key & Explanations:

Question.1 Answer: C बिहार Explanation: सोनपुर मेला बिहार में लगता है, जो अपने पशु मेले के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है।

Question.2 Answer: D 35 वर्ष Explanation: भारत के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।

Question.3 Answer: B 21 वर्ष Explanation: ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

Question.4 Answer: D बहादुर शाह जफ़र Explanation: भारत में मुग़ल साम्राज्य 1526 में बाबर से शुरू हुआ था और अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफ़र था।

Question.5 Answer: B सिक्किम Explanation: भूटिया जनजाति मुख्य रूप से सिक्किम राज्य में पाई जाती है।

Question.6 Answer: A गुरु गोबिंद सिंह जी Explanation: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी थे, जिन्होंने पुरुषों के नाम के आगे ‘सिंह’ और महिलाओं के नाम के आगे ‘कौर’ लगाने की शुरुआत की थी।

Question.7 Answer: C अंडमान और निकोबार द्वीप समूह Explanation: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित सेल्यूलर जेल को ‘काले पानी’ की सज़ा वाले क्षेत्र के रूप में जाना जाता था।

Question.8 Answer: D पारसी Explanation: पतेती और नवरोज़ त्यौहार मुख्य रूप से पारसी समुदाय द्वारा मनाए जाते हैं।

Question.9 Answer: A जयदेव Explanation: ‘गीत गोविंद’ पुस्तक की रचना जयदेव महोदय ने की थी, जो परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है।

Question.10 Answer: C बांग्लादेश Explanation: गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियाँ बांग्लादेश में एक साथ मिलती हैं और इनकी संयुक्त धारा मेघना कहलाती है।

Question.11 Answer: C उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध Explanation: विषुवत रेखा के संदर्भ में भारत उत्तरी गोलार्ध में और देशांतर के संदर्भ में पूर्वी गोलार्ध (उत्तरी-पूर्वी गोलार्ध) में स्थित है।

Question.12 Answer: A 2.4% Explanation: पूरे विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.4% भाग अकेले भारत कवर करता है।

Question.13 Answer: B अरुणाचल प्रदेश Explanation: दीफू दर्रा एक ट्राई-जंक्शन है जो भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।

Question.14 Answer: D 3214 किलोमीटर Explanation: भारत की उत्तर से दक्षिण की कुल लंबाई 3214 किलोमीटर है, जबकि पूर्व से पश्चिम की लंबाई 2933 किलोमीटर है।

Question.15 Answer: C छोटा नागपुर का पठार Explanation: लौह और कोयले जैसे अयस्कों के विशाल भंडार होने के कारण छोटा नागपुर पठार को भारत का रूर प्रदेश कहा जाता है।

Question.16 Answer: B अरावली Explanation: अरावली रेंज भारत का सबसे पुराना पर्वत है, जबकि हिमालय सबसे नवीन वलित (Fold) पर्वत का उदाहरण है।

Question.17 Answer: B बैरन द्वीप Explanation: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।

Question.18 Answer: D गुजरात Explanation: भारत में सबसे लंबी समुद्री तटरेखा (लगभग 1600 किलोमीटर) गुजरात राज्य की है।

Question.19 Answer: C उदयपुर Explanation: राजस्थान के उदयपुर शहर को ‘झीलों का शहर’ या झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है।

Question.20 Answer: D रेगुर मिट्टी Explanation: काली मिट्टी को ‘रेगुर मिट्टी’ या ‘कपासी मिट्टी’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है।

Aise hi daily important questions aur quizzes ke liye channel par bane rahein aur website par practice continue rakhein. Apne doston ke sath bhi is test ko zaroor share karein!

Join Telegram
Join Now
Join WhatsApp
Join Now
Published on: March 22, 2026

Leave a Comment