Rajasthan GK को हल्के में मत लीजिए
BSTC exam में Rajasthan GK एक ऐसा section है जहाँ से सीधे scoring marks मिल सकते हैं — लेकिन तभी जब facts clear हों। बहुत से students national GK पर focus करते हैं और Rajasthan specific topics को last में छोड़ देते हैं।
याद रखिए, BSTC एक Rajasthan based exam है। यहाँ राज्य का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, लोकदेवता, मेले, नदियाँ, जिले — सब महत्वपूर्ण हैं।
इसीलिए यह BSTC Rajasthan GK Practice Quiz तैयार किया गया है ताकि आप अपनी तैयारी को real test format में check कर सकें।
BSTC में Rajasthan GK से क्या पूछा जाता है?
आमतौर पर इन topics से प्रश्न आते हैं:
- राजस्थान का इतिहास (राजपूत काल, स्वतंत्रता संग्राम)
- प्रमुख दुर्ग और महल
- लोकदेवता एवं लोक नृत्य
- नदियाँ और झीलें
- राज्य के जिले एवं संभाग
- वर्तमान महत्वपूर्ण योजनाएँ
- यह सभी जानकारी हमारे इस BSTC Rajasthan GK Practice Quiz आर्टिकल मे मिलेगी
अगर आप इन topics पर strong हैं, तो BSTC में 8–10 नंबर आसानी से secure कर सकते हैं।
BSTC Rajasthan GK Practice Quiz Important (Revision Section)
प्रश्न 1. राजस्थान में कर्क रेखा, राज्य के दक्षिण सिरे से निम्नलिखित में से किस जगह के निकट से गुज़रती है –
- उत्तर: (द) बांसवाड़ा
- व्याख्या: कर्क रेखा (23.5° उत्तरी अक्षांश) राजस्थान के दक्षिणी छोर से बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों के पास से होकर गुज़रती है।
प्रश्न 3. कर्क रेखा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस भाग से होकर गुजरती है –
- उत्तर: (ब) दक्षिणी सिरा
- व्याख्या: कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिणी भाग (डूंगरपुर और बांसवाड़ा) से होकर गुजरती है।
प्रश्न 4. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है –
- उत्तर: (ब) 10.4 प्रतिशत
- व्याख्या: राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
प्रश्न 5. राजस्थान राज्य की आधिकारिक स्थापना कब हुई थी –
- उत्तर: (अ) 1949
- व्याख्या: 30 मार्च 1949 को चार बड़ी रियासतों (जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर) का विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। इसीलिए 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ मनाया जाता है।
प्रश्न 6. राजस्थान की देशांतरीय सीमा कितनी है –
- उत्तर: (स) 69°30′ पूर्व से 78°17′ पूर्व
- व्याख्या: राजस्थान 23° 3′ से 30° 12′ उत्तरी अक्षांश और 69° 30′ से 78° 17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
प्रश्न 7. राजस्थान का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है, जो इसे क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य बनाता है –
- उत्तर: (स) 3,42,239 वर्ग किमी
- व्याख्या: राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है, और 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
प्रश्न 8. कर्क रेखा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से होकर गुजरती है –
- उत्तर: (द) बांसवाड़ा
- व्याख्या: कर्क रेखा बांसवाड़ा जिले के लगभग मध्य से और डूंगरपुर जिले के दक्षिणी हिस्से को छूते हुए गुजरती है।
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –
- उत्तर: (ब) राजस्थान का उत्तर-दक्षिण विस्तार 869 किमी है।
- व्याख्या: यह कथन गलत है क्योंकि राजस्थान का उत्तर-दक्षिण विस्तार 826 किमी है। 869 किमी पूर्व से पश्चिम तक की चौड़ाई है।
प्रश्न 10. राजस्थान राज्य का उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम का लगभग विस्तार क्रमशः है:
- उत्तर: (ब) 826 कि.मी. और 869 कि.मी.
- व्याख्या: उत्तर से दक्षिण लम्बाई 826 कि.मी. (कोणा गाँव से बोरकुण्ड गाँव तक) है, जबकि पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 कि.मी. (सिलाना गाँव से कटरा गाँव तक) है।
प्रश्न 12. राजस्थान की लम्बाई एवं चौड़ाई की दूरियों में कितना अन्तर (किलोमीटर में) है –
- उत्तर: (ब) 43 कि.मी.
- व्याख्या: राज्य की पूर्व-पश्चिम चौड़ाई (869 कि.मी.) और उत्तर-दक्षिण लम्बाई (826 कि.मी.) के बीच का अंतर 43 कि.मी. (869 – 826 = 43) है।
प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –
- उत्तर: (स) राजस्थान 69°30′ से 78°17′ पश्चिम देशान्तरों के मध्य स्थित है।
- व्याख्या: यह कथन गलत है क्योंकि राजस्थान ‘पश्चिम’ नहीं बल्कि ‘पूर्वी’ देशान्तर (69° 30′ से 78° 17′ पूर्वी) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 14. कर्क रेखा किसमें से नहीं गुजरती है –
- उत्तर: (द) ओडिशा
- व्याख्या: कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम) से होकर गुजरती है। यह ओडिशा से नहीं गुजरती।
प्रश्न 15. राजस्थान राज्य का उत्तर-दक्षिण विस्तार लगभग ____ किमी है।
- उत्तर: (स) 826
- व्याख्या: राजस्थान उत्तर (कोणा गाँव, गंगानगर) से दक्षिण (बोरकुण्ड गाँव, बांसवाड़ा) तक 826 कि.मी. लंबा है।
प्रश्न 16. निम्न में से किस शहर की भौगोलिक अवस्थिति कर्क रेखा के निकटतम है –
- उत्तर: (स) बांसवाड़ा
- व्याख्या: दक्षिणी राजस्थान में स्थित बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा (23.5° उत्तरी अक्षांश) के सर्वाधिक निकट है।
प्रश्न 17. भौगोलिक क्षेत्रफल के संदर्भ में, निम्न में से कौन-सा भारत का वृहत्तम राज्य है –
- उत्तर: (द) राजस्थान
- व्याख्या: 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद से 3,42,239 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल के साथ राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है।
प्रश्न 18. 1800 ईसवी में आज के राजस्थान को राजपूताना कहने वाले प्रथम व्यक्ति ______ थे।
- उत्तर: (स) जॉर्ज थॉमस
- व्याख्या: सन् 1800 ई. में आयरलैण्ड के निवासी जॉर्ज थॉमस ने पहली बार इस क्षेत्र के लिए ‘राजपूताना’ शब्द का प्रयोग किया था। इसका उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक में मिलता है।
प्रश्न 19. राजस्थान भारत के ______ भाग में स्थित है।
- उत्तर: (स) उत्तर-पश्चिमी
- व्याख्या: भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित है और इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगती है।
प्रश्न 20. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान की विश्व मानचित्र पर स्थिति के संदर्भ में सही है –
- उत्तर: (अ) कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिणी भाग से होकर गुजरती है।
- व्याख्या: विश्व मानचित्र/ग्लोब पर कर्क रेखा (23.5° उत्तरी अक्षांश) राजस्थान के दक्षिणी हिस्से (बांसवाड़ा-डूंगरपुर) से होकर गुजरती है।
प्रश्न 22. राजस्थान के उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम विस्तार की लम्बाई, क्रमशः कितनी है –
- उत्तर: (अ) 826 एवं 869 किलोमीटर
- व्याख्या: उत्तर से दक्षिण लम्बाई 826 किमी और पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 किमी है। इन दोनों के मध्य 43 किमी का अंतर है।
प्रश्न 23. निम्नांकित में से राजस्थान का सुदूर पूर्वी देशांतर कौन-सा है –
- उत्तर: (द) 78° 17′ पू.
- व्याख्या: राजस्थान का देशांतरीय विस्तार 69° 30′ पूर्वी से 78° 17′ पूर्वी तक है। अतः 78° 17′ पूर्वी देशांतर इसका सबसे पूर्वी छोर है।
प्रश्न 24. राजस्थान का सबसे पूर्व में स्थित बिन्दु है –
- उत्तर: (ब) 78° 17′ पू.
- व्याख्या: राजस्थान का सबसे पूर्वी बिंदु (धौलपुर का सिलाना गाँव) 78° 17′ पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
प्रश्न 25. उस क्षेत्र को राजपूताना कहने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे जिसे अब राजस्थान कहा जाता है –
- उत्तर: (ब) जॉर्ज थॉमस
- व्याख्या: जॉर्ज थॉमस ही वह प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने 1800 ई. में इस क्षेत्र को राजपूताना नाम दिया था।
प्रश्न 26. भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत भाग राजस्थान में है –
- उत्तर: (अ) 10.4%
- व्याख्या: राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी) का 10.41 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है।
Rajasthan GK मजबूत कैसे करें?
- रोज 20 MCQ practice करें
- जिलों और संभागों का map revise करें
- प्रमुख लोकदेवताओं के बारे में short notes बनाएं
- Important facts को weekly revise करें
GK रटने का विषय नहीं है — बार-बार revision से ही याद रहता है। इस लिए BSTC Rajasthan GK Practice Quiz
Daily Practice क्यों जरूरी है?
BSTC exam में competition काफी बढ़ चुका है।
अगर आप रोज 20–25 Rajasthan GK questions solve करते हैं, तो एक महीने में 600+ questions practice हो जाएंगे।
यह (BSTC Rajasthan GK Practice Quiz) consistency ही आपको दूसरों से अलग बनाएगी।
Related Practice Resources
अपनी तैयारी को balanced रखने के लिए ये भी देखें:
- BSTC Teaching Aptitude Practice Test
- BSTC Reasoning Mock Test
- BSTC Previous Year Question Paper
- BSTC Full Mock Test
Frequently Asked Questions
क्या यह BSTC Rajasthan GK practice quiz free है?
हाँ, यह पूरी तरह free practice test है।
क्या BSTC Rajasthan GK Practice Quiz mobile पर दे सकते हैं?
हाँ, यह quiz mobile friendly है और बिना registration के attempt किया जा सकता है।
Rajasthan GK से कितने प्रश्न आते हैं?
आमतौर पर 8–10 प्रश्न Rajasthan GK से पूछे जाते हैं। इस लिए BSTC Rajasthan GK Practice Quiz
क्या यह quiz real exam level का है?
हाँ, प्रश्न BSTC exam pattern को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।